Wednesday, July 3, 2024
साहित्य जगत

शुभ दिन 26 जनवरी का

शुभ दिन 26 जनवरी का
हमको बहुत ही प्यारा है,
देश आज गणतंत्र बना
यह राष्ट्रीय पर्व हमारा है,
अपनी आजादी की खातिर
वीर शहीद हुए बलिदान,
लहू से अपने लिख गए
प्यारा देश ये हिन्दुस्तान,
जन्म भूमि है, कर्म भूमि है
समर भूमि है,अमर भूमि है,
कतरा -कतरा इसे समर्पित
आन -बान है इसे ही अर्पित,
हमको जान से प्यारा है
ये भारत देश हमारा है ,
हम इस पर मिट जाएंगे
लेकिन इसे बचाएंगे ,
मुट्ठी भर हैं कुछ गद्दार
उनको धूल चटाएंगे ,
बुरी नजर वालों कीआंखों
पर चश्मा चढ़वायेंगे,
देश भक्ति का पाठ पढ़ाकर
देश भक्ति सिखलाएंगे ,
गद्दारों की गद्दारी ना हमको
तनिक गवांरा है…,
उठो देश के वीर सपूतों
तुमको देश पुकारा है ,
शुभ दिन 26 जनवरी का
हमको बहुत ही प्यारा है,
देश आज गणतंत्र बना
यह राष्ट्रीय पर्व हमारा है।।

आर्यावर्ती सरोज “आर्या”
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)