Monday, April 29, 2024
राजनैतिक

बसपा प्रत्याशियों ने किया चंडीगढ़ निगम चुनाव में 16 वार्डो से नामंकन पत्र दाख़िल

-गठबंधन में 16 वार्डो से अकाली दल प्रत्याशियो ने किया है नामांकन

चंडीगढ़ 7 दिसम्बर 2021(ख़) चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के चुनावी संग्राम में बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर 16 वार्डो के लिए प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। बसपा अकाली गठबंधन अब सभी 35 वार्डो में अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतार चुका है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों कई राजनीतिक दलों से नाराज कार्यकर्ता बसपा का दामन थाम चुके है, जो इन चुनावी माहौल को ओर गर्म कर देगा। प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल होने पर गुरचरण सिंह कंबोज ने कहा कि बसपा ने सभी 16 वार्डो में जनता के बीच रहने वाले ईमानदार प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। बसपा ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिये निगम चुनाव में सब से ज्यादा महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया है। उन्हों ने कहा कि हमारे सभी प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे,उन्हों ने बताया कि बसपा ने चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में वार्ड 3 से हरजीत कौर,वार्ड 4-चारु, वार्ड 7- जसवीर,वार्ड 9-सुमन,वार्ड 12-निर्मल सिंह,वार्ड 15-आशा देवी,वार्ड 16- आकांक्षा,वार्ड 18-राजिंदर कौर,वार्ड 19-बबली,वार्ड 20-इकबाल,वार्ड 21-सुनीता, वार्ड 26-कुलविंदर सिंह,वार्ड 28-अरुण प्रभा,वार्ड 29-मनदीप सिंह,वार्ड 31-त्रिलोक चंद, वार्ड 35-गुरमीत कौर को चुनाव मैदान में उतारा है। उन्हों ने कहा कि बसपा अकाली गठबंधन पूर्ण बहुमत से चंडीगढ़ नगर निगम का चुनाव जीतेगा। प्रदेशाध्यक्ष कंबोज ने बताया कि निगम प्रत्याशियों की सूची हाईकमान के आदेश व चंडीगढ बसपा चुनाव समीति के विचार विमर्श के बाद ही जारी की गई है। इस चुनाव समिति में उन के साथ चंडीगढ़ प्रदेश प्रभारी सुखदेव सिंह,पंजाब प्रदेश प्रभारी विपुल कुमार,चंडीगड़ उपाध्यक्ष गिरवर सिंह,पंजाब के उपाध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह लोहंगिया,चंडीगढ़ उपाध्यक्ष ए एस खान व लोकसभा प्रभारी बृजपाल भी शामिल थे।