Tuesday, May 14, 2024
राजनैतिक

बहुजन समाज पार्टी का बढ़ रहा जनाधार : सुखदेव सिंह

चंडीगढ़ 2 दिसम्बर 2021(खबर पालिका) चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां बढ़ने के साथ ही राजनीतिक दलों में कुनबा बढ़ाने की होड़ लग गई है आज चंडीगढ़ में बहुजन समाज पार्टी ने इसी कड़ी में युवा नेता मनोज व महिला नेत्री आशा देवी के साथ सेकड़ो कार्यकर्ताओं को बसपा में शामिल किया । इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश के प्रभारी सुखदेव सिंह ने कहा कि बसपा का जनाधार बढ़ रहा है उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन अकाली दल के साथ है और इस बार अकाली व बसपा गठबंधन चंडीगढ़ नगर निगम में पूर्ण बहुमत से निगम की सरकार बनाएगा उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन इस बार 20 से ज्यादा सीटें जीतेगा ओर निगम में मेयर भी हमारे गठबंधन का ही बनेगा,सुखदेव सिंह ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता मजबूती से चुनाव लड़ने को तैयार है। इस अवसर पर पंजाब प्रदेश प्रभारी विपुल कुमार,प्रदेश अध्यक्ष एस. कंबोज, चंडीगढ़ उपाध्यक्ष गिरवर सिंह, लोकसभा प्रभारी ब्रिजपाल मौजूद थे।