– सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित हुए कार्यक्रम
चंडीगढ़,17 नवम्बर 2025 (ब्यूरो) -हरियाणा के पत्रकारों की ट्रेड यूनियन श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस ओर अपना प्रथम स्थापना दिवस हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मनाया।
उक्त जानकारी देते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल ने बताया कि यह सभी पत्रकार साथियों के लिये बड़े ही हर्ष का विषय है कि संघ का स्थापना दिवस राष्ट्रीय प्रेस दिवस 16 नवम्बर को आता है।
डॉ बंसल ने कहा कि संघ का प्रथम स्थापना दिवस सम्पूर्ण हरियाणा की सभी जिला इकाइयों के बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया है।
विभिन्न जिलों में कई कार्यक्रम आयोजित हुए जिस में पटौदी में इकाई अध्यक्ष नरेश शर्मा की अध्यक्षता में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। रेवाड़ी में संघ के जिलाध्यक्ष धनेश विधार्थी की अध्यक्षता में पौधरोपण किया गया। पलवल में जिलाध्यक्ष भूषण ओलिहान की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। नुहं में दिवंगत पत्रकार कौशल सिंगला की याद में श्रधांजलि सभा का आयोजन संघ के जिलाध्यक्ष नरेश महेन्दिरत्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। गुरुग्राम में जिलाध्यक्ष सतबीर भारद्वाज की अध्यक्षता में पत्रकारों का सम्मान किया गया। गोहाना में जिलाध्यक्ष अनिल जिंदल की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
डॉ बंसल ने कहा इसी तरह सम्पूर्ण हरियाणा में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का प्रथम स्थापना दिवस व राष्ट्रीय प्रेस दिवस सभी जिला इकाइयों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है।
BNT LIVE www.bntlive.com