हिसार (दिनकर गावड़ी):– भगवान सत्यनारायण कथा वाचन व श्रवण से एवँ उनकी भक्ति से भगवान रक्षा सूत्र मे विशेष रूप से बन्ध जाते है जोकि अत्यंत कल्याणकारी है।
उक्त शब्द चौपटा बाजार स्थित विष्णु भगवान मन्दिर ट्रस्ट द्वारा चौपटा बाजार स्थित मंदिर प्रांगण में पावन पूर्णिमा के दिन आयोजित सत्यनारायण भगवान की कथा वाचन करते हुए कथा वाचक पंडित पुरूषोतम जोशी ने कहे।कथा में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के सीनियर लैब असिस्टेंट साकेत भूषण शर्मा पत्नी शैली शर्मा संग मुख्य यजमान के तौर पर शामिल हुए।
विष्णु भगवान मन्दिर के पुजारी एवँ कथा वाचक पंडित पुरुषोत्तम जोशी ने सत्यनारायण भगवान की कथा करते हुए सर्वप्रथम कथा की महत्ता बताते हुए कहा कि जो भगवान का ध्यान करते है भगवान उनको विशेष फ़ल प्रदान करते है। आज रक्षाबंधन के अवसर पर सत्य नारायण भगवान की कथा वाचन करते हुए पण्डित पुरुषोत्तम जोशी ने ये भी कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को भगवान सत्यनारायण की आराधना करनी चाहिये एवँ नियमित तौर पर इनकी कथा का वाचन करना चाहिए।उन्होंने आगे कथा करते हुए कि भगवान सत्यनारायण की कथा मृत्यु को सम्मुख रखकर जीवन जीने को कहती है, जबकि इंसान अपने भौतिकवाद को ऊपर रखकर असल जीवन को भूल जाता है। कई बार भौतिकवाद और जीवन की सुख सुविधाओं के लिए गलत रास्ते भी अपनाता है जो गलत है।
मंदिर ट्रस्ट के सचिव प्रवीण बंसल ने बताया कि मंदिर प्रांगण में कथा का आयोजन हर महीने पूर्णिमा के दिन किया जाता है। तत्पश्चात खीर के प्रसाद का वितरण किया जाता है।
इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव प्रवीण बंसल, प्रबंधक रतन कुमार शर्मा, अनिल जोगी, मनजीत सिंह जांगड़ा, प्रवीण सहारा, पुर्व मुख्याध्यापक जय भगवान, युग चराया, भीम सैन, रविन्द्र गोयल, सतीश मंगल, रामनिवास सरोहा, मधु बंसल, ज्योति शर्मा, कविता शर्मा, देबो देवी, वासुदेव जोशी, शान्ति जोशी, सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहे।
