Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

भव्य शोभायात्रा में अपने समर्थकों के साथ सम्मिलित हुए सदर विधायक जय चौबे

संतकबीरनगर।(कालिन्दी मिश्रा) अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान के लिए संतकबीरनगर जिले में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भाजपा सरकार के मंत्री श्री राम चौहान, सांसद प्रवीण निषाद के साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। भव्य शोभायात्रा में खलीलाबाद के विधायक जय चौबे अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सम्मिलित हुए शोभा यात्रा के दौरान सदर विधायक जय चौबे ने जिले की जनता से राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि की अपील की। शोभा यात्रा खलीलाबाद के जूनियर हाई स्कूल प्रांगण से निकली इस शोभायात्रा में संघ के कार्यकर्ता सहित जिले के हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने सभी से मन्दिर निर्माण के लिए सहयोग की अपील की। शहर में जगह जगह लोगों ने इस भव्य शोभा यात्रा का फूल बरसाकर स्वागत किया। इस दौरान सदर विधायक दिग्विजय नारायण चौबे ने राम मन्दिर को राष्ट्र का मन्दिर बताते हुए कहा कि वर्षों बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मन्दिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। शोभा यात्रा के माध्यम से जन मानस से मन्दिर निर्माण के लिए निधि संग्रह की अपील की जा रही है। अयोध्या में जनमानस के योगदान से प्रभु श्रीराम के भव्य मन्दिर का निर्माण होगा।