Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

पूर्वांचल राज्य की मांग: 11 फरवरी दीपदान के लिए हरैया क्षेत्र में चलाया गया जन समर्थन अभियान

छावनी। मंगलवार। पूर्वांचल राज्य जनान्दोलन के सांस्कृतिक परिषद द्वारा पूर्वांचल को राज्य बनाने और इसका नाम कौशल रखते हुए अयोध्या को राजधानी बनाये जाने की कामना हेतु आगामी 11 फरवरी मौनी अमावस्या के दिन अयोध्या राम की पैड़ी पर संकल्पित भव्य दीपदान कार्यक्रम हेतु जन समर्थन हासिल करते हुए भागीदारी बढ़ाने के लिए सांस्कृतिक परिषद ने अयोध्या संभाग के कार्यक्रम संयोजक प्रेरक मिश्रा के नेतृत्व में सघन जन सम्पर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान क्षेत्र के प्रबुद्ध एवम गणमान्य लोगों के साथ साथ आम जनमानस से क्षेत्र में भ्रमण करके समर्थन हासिल किया गया।
इस दौरान दीपदान कार्यक्रम को अपना समर्थन देते हुए पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य बौद्ध अरविंद पटेल जी ने कहा की यह प्रस्ताव मैं बोर्ड की आगामी बैठक में भी रखूंगा।
इसी दौरान अभियान के सदस्यों ने रामरेखा नदी के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में पधारे प्रदेश के उद्यान एवम कृषि विपणन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीराम चौहान जी से भी दीपदान कार्यक्रम के लिए समर्थन हासिल किया, श्रीराम चौहान ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि पूर्वांचल राज्य गठन करवाने के लिए ये उचित समय है, इस समय सत्तारूढ़ सरकार इस मांग पर जरूर विचार करेगी।
समर्थन देने वालों में प्रमुख रूप से राम सिंगार ओझा, आत्मा राम पाठक, राम स्वार्थ सिंह, बबलू यादव, अंगद मिश्रा, दयाशंकर मिश्रा, राम करन चौहान, प्रवीण कुमार प्रमुख रहे।
अभियान में प्रमुख रूप से अनुराग शुक्ला, दिनेश यादव, संदीप चतुर्वेदी, रंगी लाल भास्कर, पंकज पांडेय शामिल रहे। अभियान में पीआरजे के अध्यक्ष अनुज राही हिंदुस्तानी शामिल रहे।