Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

शिक्षक संघर्षों के जननायक का यूं चले जाना दुःखदाई: मॉर्कण्डेय सिंह

बस्ती। सोमवार को गोविंदराम सेक्सरिया इंटर कॉलेज बस्ती में श्रद्धाञ्जलि सभा का आयोजन कर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के प्रदेश अध्यक्ष व लगातार 48 वर्षों तक विधान परिषद के सदस्य रहे ओम प्रकाश शर्मा के असामयिक निधन पर संघ शिक्षक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेत नारायन सिंह गुट) के प्रांतीय उपाध्यक्ष मॉर्कण्डेय सिंह ने कहा है कि ओम प्रकाश शर्मा का निधन शिक्षक राजनीति के सूर्य के अस्त होने के समान है। शून्य से शिखर तक की यात्रा के जननायक का यूं ही चले जाना , पूरे शिक्षक समुदाय को अखर रहा है। वे जीवन प्रयत्न शिक्षक हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहे, शिक्षक समुदाय उनके योगदान को कभी भुला नहीं सकता।

मण्डलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि ओम प्रकाश शर्मा जी का योगदान शिक्षक समुदाय सदियों तक याद रखेगा।प्रबंधकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को सम्मान जन जीवन जीने हक शर्मा जी के नेतृत्व में ही मिला।
श्री शर्मा के निधन पर अनिरुद्ध त्रिपाठी, जय प्रकाश मिश्रा, अजय प्रताप सिंह, राम पूजन सिंह, अरुण मिश्र, हरिराम बंसल, अजित पाल, मनोज सिंह, विद्याधर वर्मा, दीनानाथ, अरविंद कुमार, वीरेंद्र सिंह,संदीप ज़रिवास्तव, विनय सिंह, ओ.पी.श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, चक्रधर मौर्या, विजय कुमार, अरविंद कुमार, विजय गुप्ता, मनीष श्रीवास्तव, इरशाद अहमद, तौआब अली, बी.एन. तिवारी, आशुतोष मिश्र, सुरेंद्र प्रसाद, अमितेश रंजन, विनोद उपाध्याय, प्रभांश पांडेय, जितेंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने भी गहरा दुःख व्यक्त किया है।