Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

अयोध्याधाम में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिये निकली शोभा यात्रा, भक्तों ने किया फूलों की वर्षा

बस्ती । श्री अयोध्याधाम में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु समर्पण एवं सहयोग हेतु बुधवार को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह से उर्मिला एजूकेशनल स्कूल तक भव्य पद यात्रा निकाली गई। पद यात्रा में श्रीराम दरबार की झांकी, श्रीराम शोभा रथ आकर्षण का केन्द्र रहा। सिर पर पगडी, हृदय में श्रीराम मंदिर निर्माण का संकल्प लिये हजारों लोग जब धन संग्रह के उद्देश्य से शहर के प्रमुख स्थलों से गुजरे तो भक्तों ने फूल बरसाकर शोभा यात्रा का स्वागत किया। यह यात्रा चरणबद्ध ढंग से कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में जारी रहेगी। घर-घर जाकर श्रीराम मंदिर के निर्माण हेतु धन संग्रह किया जायेगा जिससे श्री अयोध्या धाम में विशाल श्रीराम मंदिर शीघ्र आकार ले।
पद यात्रा में विभाग प्रचारक लालजी भाईसाहब, संयोजक अभय पाल, विधायक दयाराम चौधरी, सी.ए. चन्द्र प्रकाश शुक्ल, संजय प्रताप जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा, सत्य प्रकाश सिंह, पवन कसौधन, सन्तोष सिंह, सुनील मिश्रा, सुभाष शुक्ल, रामचरन चौधरी, अखण्ड सिंह, अभिषेक पाल, गिल्लम चौधरी, गोपेश पाल, राहुल शुक्ला, वैभव पाण्डेय, जितेन्द्र यादव, अरविन्द श्रीवास्तव गोला, कुंवर नागेन्द्र सिंह, आशीष, अभय काका, राजकुमार, गोपेश्वर त्रिपाठी, धर्मेन्द्र जायसवाल, विकास चौधरी, हिमांशु पाल, चुनमुनलाल, शरद सिंह रावत, अखण्ड पाल, राजन ठाकुर, विकास चौधरी, अजय कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार शुक्ल, अमर सोनी, अनिल पाण्डेय, रमेश गुप्ता, तारक जायसवाल, अवनीश शुक्ल, अखिलेश शुक्ल, बागीश सिंह, मनोज सिंह, भूपेन्द्र सिंह राणा, पप्पू शुक्ल, मनमोहन श्रीवास्तव, दीपक गौड़, दिनेश पाल, राघवेन्द्र, सन्तोष शुक्ल आदि शामिल रहे।