Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

स्वामी विवेकानन्द जयन्ती पर वाद विवाद प्रतियोगिता, संगोष्ठी में विमर्श

बस्ती । स्वामी विवेकानन्द जयंती अवसर पर चित्रांश क्लब मण्डल इकाई की ओर से कम्पनीबाग स्थित रमा टेक्निकल के सभागार में वाद विवाद प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन कर स्वामी जी के विचारों पर लोगों ने प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि पूर्वान्चल सिख वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष सरदार जगबीर सिंह ने कहा कि स्वामी जी का जीवन संकटपूर्ण रहा किन्तु उन्होने अपने विचारों से विश्व को प्रकाशमान किया। उनके विचारपुंज को सदियों याद किया जायेगा। अध्यक्षता करते हुये क्लब संस्थापक राजेश चित्रगुप्त ने कहा कि युवा सन्यासी स्वामी जी ने शिकागो भाषण के द्वारा समूचे विश्व को धर्म की वास्तविकता से परिचित कराया। डा. मुनव्वर हुसेन की बेटी फरीजा मंसूरी ने कलाकृतियों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जी रहमान, अमृतपाल सिंह सनम, हरदीप सिंह, अफजल सेराज, आदर्श श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार, रणदीप माथुर, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, साक्षी शुक्ला, मयंक, अश्विनी, श्रीमती रेखा चित्रगुप्त, संध्या दीक्षित, प्रतिमा श्रीवास्तव, इंदु चित्रगुप्त के साथ ही अनेक शिक्षक, विद्याथी शामिल रहे। आरम्भ में स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन् किया गया। संचालन अविनाश श्रीवास्तव ने किया।