Tuesday, May 7, 2024
बस्ती मण्डल

कुर्मी महासभा के प्रदेश संगठन सचिव बने आर.के. सिंह पटेल

बस्ती । भारतीय कुर्मी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चन्द्र पटेल ने आर.के. सिंह पटेल को प्रदेश संगठन सचिव नामित किया है। प्रदेश संगठन सचिव बनाये जाने पर आर.के. सिंह पटेल ने कहा है कि जो दायित्व उन्हें सौंपे गये है, पूरी निष्ठा के साथ उसका निर्वहन होगा।

यह जानकारी देते हुये भारतीय कुर्मी महासभा के जिला अध्यक्ष डा. बी..के. वर्मा ने कहा कि आर.के. सिंह पटेल का जनाधार मजबूत है और निश्चित रूप से प्रदेश संगठन सचिव के रूप में वे महासभा को मजबूती देंगे।
आर.के. सिंह पटेल को भारतीय कुर्मी महासभा का प्रदेश संगठन सचिव नामित किये जाने पर महासचिव शीतला चौधरी, मण्डल अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी गिल्लम, मण्डल महासचिव मस्तराम वर्मा, राम दयाल चौधरी, राधेश्याम चौधरी, डा. श्याम नरायन चौधरी, डा. आलोक रंजन, वीरेन्द्र चौधरी, कृष्णचन्द्र चौधरी, सोहनलाल, मनोज कुमार आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।