Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

प्रसपा ने किसान दिवस पर चौधरी चरण सिंह को किया नमन्

बस्ती । किसान दिवस के अवसर पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया जिलाध्यक्ष रामकेवल यादव के संयोजन में बुधवार को न्याय मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह कोे उनके 118 वीं जयन्ती पर याद किया गया।
प्रसपा जिलाध्यक्ष रामकेवल यादव ने कहा कि ऐसे समय में जबकि किसान तीन कृषि कानूनों को वापस लिये जाने की मांग को लेकर आन्दोलित हैं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयन्ती और प्रासंगिक हो गई है। किसान उन्हें मसीहा मानते थे। अच्छा हो कि किसान दिवस पर ही केन्द्र की सरकार का मन बदले और किसानों की मांगों पर विचार कर तत्काल निर्णय लिये जाय।
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रसपा के डॉ. अजय पाण्डेय, एबादुल हक, विजय यादव, विपिन त्रिपाठी, विशाल गौड़, पप्पू यादव, सदावृक्ष तिवारी, लवकुश गौड़, महेश पाण्डेय, गुड्डू यादव, गौरी यादव, चन्द्रभान, अंकुर गौड़, आशुतोष जायसवाल, डा. रामकुमार यादव, वासुदेव यादव, गुलाम गौस अंसारी आदि शामिल रहे।