Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

किसान समस्याओं का समाधान कराये सरकार- महेन्द्रनाथ यादव

बस्ती । पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनके 118 वीं जयन्ती पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को याद किया गया।
गोष्ठी को सम्बोधित को करते हुये सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि किसानों के मसीहा के रूप में लोकप्रिय चौधरीचरण सिंह को ऐसे समय पर याद किया जा रहा है जब देश के किसान अपने अधिकारों के लिये निर्णायक संघर्ष कर रहे हैं। कपा देने वाली ठंड में सड़कों पर खुले आसमान के नीचे हक हकूक के लिये संघर्ष कर रहे किसानों की आवाजों को केन्द्र की मोदी सरकार सुने यहीं चौधरी चरण सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि किसान चरण सिंह को अपना मसीहा मानतेे हैं, उन्होंने कृषकों के कल्याण के लिए काफी कार्य किए। भ्रमण करते हुए कृषकों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया। ऐसे नेता विरले होते हैं जिन्हें किसानों का विश्वास हासिल होता है, चौधरी चरण सिंह ने किसान हितों के लिये जो कार्य किया, उन्हें सदैव याद किया जायेगा।
गोष्ठी को पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, जितेन्द्र कुमार उर्फ नन्दू चौधरी, रामललित चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, चन्द्रभूषण मिश्र, सुमन सिंह, विजय विक्रम आर्य, राजकपूर यादव, मो. शकील, वृजेश मिश्र, सिद्धेश सिन्हा, समीर चौधरी, गुलाम गौस, राम सिंह यादव, राघवेन्द्र सिंह, अरविन्द सोनकर आदि ने सम्बोधित करते हुये उनके चित्र पर पुष्पार्चन किया। कहा कि देश को चौधरीचरण सिंह जैसे नेताओं की जरूरत है। यदि आज वे जीवित होते तो किसानों को इतना लम्बा और कठिन संघर्ष नहीं करना पड़ता।
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को नमन् करने वालों में मुख्य रूप से अखिलेश यादव, अरविन्द यादव, अब्दुल मोईन, श्याम सुन्दर यादव, मो. जावेद, तूफानी यादव, जगदीश यादव, सुशील यादव, फूलचन्द्र श्रीवास्तव, रजनीश यादव, राजेश चौधरी, अमित गौड़, विकास यादव, रामवृक्ष यादव, मो. साहिर, युनुस आलम, गुलाब सोनकर, भोला पाण्डेय, अमित यादव, फूल यादव, श्याम यादव, कल्लू मोदनवाल, जर्सी यादव, इन्द्रावती शुक्ल, घनश्याम यादव, रजवन्त यादव, आमिश खान, रवि गुप्ता, प्रशान्त यादव, बब्लू यादव, रामचरित्तर, राहुल निषाद, मो. जहीर खान, गिरीश चन्द्र आदि शामिल रहे।