Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

जसोवर में चलाया गया मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान

बस्ती।प्राथमिक विद्यालय जसोवर विकास क्षेत्र सल्टौआ के परिसर में मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक किया गया, मिशन की कामयाबी के लिए महिलाओं और बालिकाओं का मनोबल बढ़ाना,हर क्षेत्र में उन्हें समान अवसर देना आवश्यक है,यह विचार नोडल अधिकारी सत्या पाण्डेय ने व्यक्त किया, महिला वूमेन पावर, महिला हेल्प लाईन, चाइल्ड हेल्प लाईन 1090,181,1098 आदि नम्बरों की जानकारी देकर जागरूक किया।
प्रधानाध्यापिका सविता पाण्डेय,राजेंद्र प्रसाद,बाल गोपाल शुक्ल,प्रभावती देवी,गुड़िया,भानमती, सोनमती,मालती, सोहरता,मन्ना देवी, द्रोपती,राजेश्वरी देवी
आदि की सहभागिता रही।