Saturday, May 4, 2024
उत्तर प्रदेश

अर्चना दुबे विश्व संवाद परिषद की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

प्रयागराज 21 दिसंबर। विश्व संवाद परिषद ने योग,प्राकृतिक चिकित्सा,एक्यूप्रेशर एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में विगत ढाई दशक से सक्रिय प्रोफेसर डॉ अर्चना दुबे को इनकी सक्रियता व कार्य को देखते हुए योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ में भारत का उत्तर प्रदेश राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।


विश्व संवाद परिषद के अंतरराष्ट्रीय शांतिदूत श्री श्याम पचौरी ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा है की वे योग, प्राकृतिक एवं अन्य चिकित्सीय सेवाएं ,परामर्श ,प्रशिक्षण के साथ ही विभिन्न सामाजिक कार्य में अपना श्रेष्ठतम योगदान देते रहेंगे। प्रोफेसर डॉ अर्चना दुबे ने आश्वस्त किया है कि वे उत्तर प्रदेश में संयोजकों और जिला कोऑर्डिनेटरों की नियुक्ति कर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा व एक्यूप्रेशर को जन जन तक पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है और यही भारत सरकार का लक्ष्य भी है कि योग प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से सभी लोग स्वास्थ लाभ लेते हुए निरोग जीवन जी सकें।
प्रोफेसर डॉ अर्चना दुबे की नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष योगाचार्य डॉ रमेश चन्द्रा, राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर डॉ नवीन सिंह, प्रोफेसर डॉ सिया प्रताप सिंह ,एक्यूप्रेशर संस्थान के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ जेपी अग्रवाल इंजीनियर जयपाल जी, प्रोफेसर ए.के. शुक्ला , डॉक्टर कृतिका अग्रवाल, डॉक्टर अनिल वसीरेड्डी, डॉक्टर अंतिम जैन , डॉक्टर प्रोफ़ेसर सरस्वती काला, डॉक्टर पूजा कसेरा, डॉ शहरोज रिजवी, सिद्धार्थ चौधरी , प्रसून पांडेय , नमिता प्रजापति , उर्वशी उपाध्याय एवं सभी साथियों ने प्रसन्नता व्यक्ति की है।

अर्चना दुबे
अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश)
विश्व संवाद परिषद।