Monday, May 13, 2024
बस्ती मण्डल

श्री परशुराम मंदिर मूर्ति स्थापना के लिये निकली कलश यात्रा

बस्ती । श्री परशुराम मंदिर मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में शुक्रवार को प्रातः 9 बजे से सल्टौआ विकास खण्ड क्षेत्र के फेरसम से कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक गीतों के साथ श्री परशुराममंदिर से कलश यात्रा कुआनों के अइला घाट पहुंची। मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से कलश यात्रा आहर, कोठिला आदि गांव होते हुये श्री परशुराम मंदिर फेरसम पहुंची। 19 दिसम्बर को विधि विधान से मूर्ति पूजन स्थापना, प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है।
यह जानकारी देते हुये आयोजक अंकेश पाण्डेय ने बताया कि श्री परशुराम मंदिर स्थापना के दिन अनेक विशिष्ट जनों को आमंत्रित किया गया है।
कलश यात्रा में मुख्य रूप से संध्या पाण्डेय, रीमा पाण्डेय, मोनिका पाण्डेय, आराधना पाण्डेय, मान्या पाण्डेय, श्रुति पाण्डेय आदि शामिल रहीं। कार्यक्रम संयोजन में जितेन्द्र पाण्डेय, दीन दयाल तिवारी, नीतेश शर्मा ‘ रवि’ अजय पाण्डेय, अंकित त्रिपाठी, हेमन्त, विपिन मिश्र, शिवांश त्रिपाठी, प्रशान्त पाण्डेय, अतुल पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, सतीश शुक्ल, मनीष दूबे, अरविन्द तिवारी, वरूण चतुर्वेदी, सोनू उपाध्याय, मंटू उपाध्याय, पंकज पाठक, यशकान्त तिवारी, राजवीर सहित अनेक श्रद्धालु योगदान दे रहे हैं।