Monday, July 1, 2024
उत्तर प्रदेश

नेहरू महिला मंडल के सहयोग से निकली गयी जागरूकता रैली

लोनी। नेहरू युवा केन्द्र, ग़ाज़ियाबाद (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) से सम्बंधित नेहरू महिला मंडल गिरी मार्केट के तत्वावधान में कोरोना वायरस जागरूकता रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया । रैली का शुभारंभ जिला युवा समन्वयक देवेन्द्र कुमार, महिला मंडल की अध्यक्षा अनिता रुहेला एवं लेखाकार मुकन्द वल्लभ शर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। महिला मंडल कार्यलय गिरी मार्केट से चलकर में दिल्ली सहारनपुर रोड को होते हुए, वापस महिला मंडल कार्यलय पर आकर ही सम्पन्न हुई। रैली के दौरान महिला मंडल की सदस्यों एवं अन्य युवतियों द्वारा मास्क लगाने एवं दो गज की दूरी का पालन आवश्यक रूप से करने का संदेश दिया।


जिला युवा समन्वयक देवेंद्र कुमार ने बताया कि महामारी से हमे अभी सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं और इसी उद्देश्य के साथ नेहरू युवा केन्द्र विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। जागरुकता रैली को सफल बनाने में माया भाटी, युवा विकास मण्डल अध्यक्ष तालिब एवं कलाम युवा मंडल अध्यक्ष सनोवर खान उर्फ सोनू का विशेष सहयोग रहा। तानिया, कशिश, पूजा, जीशान आदि मौजूद रहे।

*प्रेषक*
*सनोवर खान उर्फ सोनू*