Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

अहंकार में डूबी सरकारों के दिन लम्बे नहीं होते- महेन्द्रनाथ यादव

बस्ती । भारत बंद आन्दोलन में मंगलवार को समाजवादी पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। शास्त्री चौक के निकट दूकानों को बंद करा रहे पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव, पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी सहित सैकडो नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सपा नेताओं को पुलिस लाइन ले जाया जायेगा जहां देर शाम उन्हें रिहा कर दिया गया।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि मोदी, योगी की सरकार जिस प्रकार से जुल्म ढा रही है, किसानों की मांगो को अनसुना किया जा रहा है, इतिहास उन्हें क्षमा नहीं करेगा। अहंकार में डूबी सरकारों के दिन लम्बे नहीं होते। पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि पुलिस के बल पर किसानों की आवाज का दबाने का मंसूबा सफल नहीं होेगा।


आन्दोलन के दौरान युवजन सभा जिलाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय, लोहिया वाहिनी अध्यक्ष मो. जावेद, युवा नेता आमिश खान, नगर अध्यक्ष अब्दुल मोईन, रामवृक्ष यादव, भोला पाण्डेय, अखिलेश यादव, रजनीश यादव, रामचन्दर यादव आदि को पुलिस की लाठियों से गंभीर चोटें आयी।
पुलिस ने दूकान बंद करा रहे सपा नेता पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार उर्फ नन्दू चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, रामललित चौधरी, दूधराम, सिद्धेश सिन्हा, विपिन शुक्ल, जावेद पिण्डारी, अरविन्द सोनकर, तिलकराम चौधरी, वृजेश मिश्र, मो0 सलीम, विजय विक्रम आर्या, समीर चौधरी, यदुराम यादव, तूफानी यादव, राम उजागिर गौतम, कोईल यादव, एजाज अहमद, रवि गुप्ता, अनिल निषाद, राघवेन्द्र सिंह, युनूस आलम, फूलचन्द श्रीवास्तव, गंगा यादव, विवेक कुमार शुक्ल, मो. शकील, राम सनेही यादव, राम प्रकाश चौधरी, गोरख यादव, राम अजोर यादव, रघुनन्दन राम साहू, जिब्बू खान, रामशंकर निराला, वीरेन्द्र चौधरी, अमित यादव, इन्द्रजीत यादव, ज्ञान चन्द चौधरी, प्रशान्त यादव आदि शाामिल रहे।