Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

एआईयूडब्लूसी कांग्रेस के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बने अमरपाल सिंह

बस्ती । असंगठित कामगार कांग्रेस ‘एआईयूडब्लूसी’ के राष्ट्रीय चेयरमैन अरविन्द सिंह ने अमरपाल सिंह सूर्यवंशी को उत्तर प्रदेश का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।

अमरपाल सिंह को असंगठित कामगार कांग्रेस का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, राम जियावन, प्रेमशंकर द्विवेदी, गंगा प्रसाद मिश्र, विपिन राय, डब्लू सिंह राना आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। अमरपाल सिंह ने बताया कि अति शीघ्र कार्यकारिणी का गठन कर प्रदेश स्तर पर अभियान चलाया जायेगा।