Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा सरकार में सुरक्षित भारत विकसित भारत का सपना साकार किया जा रहा है-योगी आदित्यनाथ

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर । सीएम योगी मंगलवार को सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के कन्या इंटर कालेज प्रांगण में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। सीएम ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज आतंकवाद का सफाया हुआ है।
ये नया भारत है, किसी को पहले छेड़ेगा नहीं अगर कोई छेड़ेगा तो छोड़ेगा नहीं। भाजपा सरकार में सुरक्षित भारत विकसित भारत का सपना साकार किया जा रहा है। आज आपके पास अच्छी सड़क है। आपके पास मेडिकल कॉलेज है। फ्री में दावा भी उपलब्ध हो रही है। हर घर नल की योजना उपलब्ध करवा रहे हैं।
पाकिस्तान में 23 करोड़ की आबादी की हालत खराब है
हमने माफिया नाम की बीमारी का सफाया किया है। आज आईआईटी बन गए हैं। एम्स बन रहे हैं। यूपी में दो एम्स बन गए हैं। पाकिस्तान की हालत आप देख रहे हैं, क्या है। भारत में 80 करोड़ आबादी को फ्री में राशन मिल है।
वहां पाकिस्तान में 23 करोड़ की आबादी की हालत खराब है। एक किलो आटे के लिए वहां के लोग आपस में लड़ रहे हैं। सपा कांग्रेस के लोग कहते हैं की पाकिस्तान के बारे में मत बोलो, उनके पास एटम बम है। उनको ये नहीं पता क्या कि, हमारे पास भी एटम बम है।
सपा के लोग माफिया के घर जाते हैं
सीएम ने आगे कहा की 4000 करोड़ आवास पूरे देश को मिले हैं। हमे अवसर मिला तो अयोध्या में रामलला को विराजमान कर दिया है। जब-जब सपा कांग्रेस का गठबंधन होता है। तो कोई अनर्थ जरूर होता है। काशी में संकट मोचन मंदिर पर आतंकी हमला हुआ था। अभी आपने देखा होगा एक माफिया मरा था तो सपा के लोग उसके घर पहुंचे थे।
बता दें, सीएम के साथ मंच पर भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल, विधायक राजा जय प्रताप सिंह, पूर्व राघवेंद्र सिंह, विधायक विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, राजेश दिवेदी, कसीम पाल, संतोष अग्रहरी आदि उपस्थित रहे।