Sunday, May 12, 2024
बस्ती मण्डल

नगर पंचायत बनकटी में 770.96 लाख की लागत से निर्मित 68 परियोजनाओं हुआ लोकार्पण

बनकटी/बस्ती,.(वकील अहमद सिद्दीकी) रविवार को नगर पंचायत बनकटी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी और महादेवा विधायक दूधराम ने विकास कार्यों का लोकार्पण किया। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में काफी तेजी से विकास कार्य हुए है। हर ब्लॉक में मॉडल ग्राम चयनित कर उसे नगरों जैसी सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। करीब 770.68 लाख की 68 परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए कहा कि देश में आज गांवों में ही रोजगार मिलना शुरू हो गया। आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लाखों महिलाओं को गांव में ही रोजगार मिल रहा है।भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को सीधे मिल रहा है। अगर आप लोग तीसरी बार हमें सांसद बनाएंगे तो हम अपने बस्ती जिले के विकास के लिए तात्पर्य हैं,आप लोग भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से विजई बनाइए जिससे केंद्र में और राज्य में डबल इंजन की सरकार विकास के पथ पर अग्रणी भूमिका निभाते हुए 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में आप लोगों का सहयोग रहेl
विधायक दूधराम ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार लोगों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही। इससे हर वर्ग को लाभ मिल रहा हैं।
जिसमें मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला देवी,प्रतिनिधि भाजपा नेता ई.अरविन्द पाल,जिपंस सुरेन्द्र त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह,राधेश्याम पाण्डेय,प्रधान संघ अध्यक्ष रविचंद्र पांडेय, अश्वनी उपाध्याय, राजेन्द्र चौधरी,अनिल मौर्या, रमेश अग्रहरि,सुनील पाल, भोला मौर्या,अजय अग्रहरि,एवं सभी वार्डो के सभासद एवं प्रधानगण भारी संख्या मे मौजूद रहे।