Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

पुस्तक मेले में झूम कर बिकी पुस्तकें खिलाडियों का हुआ सम्मान

बस्ती: जिले के टाउन क्लब में चल रहे सात दिवसीय निःशुल्क प्रवेश वाले बस्ती पुस्तक मेले में पुस्तक प्रेमियों का उमड़ना देर रात तक जारी रहा। मेले में धर्म-अध्यात्म की राह दिखाने वाली किताबें भी बहुत हैं। वैदिक साहित्य केन्द्र के स्टाल वैदिक साहित्य तो है ही, दयानन्द सरस्वती की पुस्तक सत्यार्थ प्रकाश भी उपलब्ध है।

नेशनल बुक ट्रस्ट- इंडिया नई दिल्ली के स्टाल की जिम्मेदारी संभाल रहे उपेंद्र कुमार सिंह नें बताया की चिल्ड्रेन कार्नर से लोग अपने बच्चों के लिए भर भर कर किताबें खरीद कर ले जा रहें हैं। इससे यह जाहिर होता है की पुस्तकों के प्रति लोगों का प्रेम आज भी यथावत बना हुआ है। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के स्टाल वरिष्ठ सहायक हेम सिंह नें बताया की बस्ती जिले में पुस्तक प्रेमियों के चलते सभी प्रकाशकों का हौसला बढ़ा है। अनामिका प्रकाशन का स्टाल संभाल रही रेनू सिंह नें बताया की स्टाल पर बस्ती के इतिहास की पुस्तक खूब पसंद की जा रही है। गरुण प्रकाशन और इंडस स्क्राल के स्टाल पर राष्ट्रवाद और देशप्रेम पर आधारित लोगों को खूब लुभा रहीं हैं। रामकृष्ण मठ के स्टाल पर रामकृष्ण परमहंस और विवेकानन्द साहित्य खासकर युवाओं को आकर्षित कर रहा है। इसके अलावा निखिल पब्लिकेशन,गीता प्रेस और वैदिक प्रकाशन के स्टाल पर रात के 9 बजे तक भीड़ का तांता लगा रहा।

*खिलाडियों का हुआ सम्मान*

युवा विकास समिति द्वारा नेशनल बुक ट्रस्ट-इंडिया भारत सरकार के सहयोग से लगाए गए पुस्तक मेले में आयोजकों की ओर से 24 खिलाडियों और खेल कोच को सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह मौजूद रहीं। इस मौके पर उन्होंने आयोजकों का हौसला बढाते हुए कहा की पुस्तक मेले से निश्चित ही नई पीढ़ी में पढने की ललक को बढ़ावा मिलेगा। नेहरू युवा केंद्र युवा अधिकारी अनुराग यादव और राना दिनेश प्रताप सिंह नें भी संबोधित किया।

नेशनल हैंडबाल खिलाड़ी हिना खातून के अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में खेल कोच अजय कुमार जायसवाल, अजय श्रीवास्तव, विकास सरताज, मंजीत सरताज, अस्मिता गुप्ता, चन्द्र भूषण सिंह, सहित खिलाडी अथर्व त्रिपाठी, ऋतिक गुप्ता, कृष्णा, मान्या, रशीद अहमद,शिवा ठाकुर, संध्या राजपूत, प्रियांशु, आदित्य पटेल, आलोक कुमार, संजना राजभर, आलोक यादव, अंकुश यादव, सुगंध यादव, पूजा पाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सञ्चालन गरुन्ध्वज पाण्डेय नें किया।

इस दौरान पीएम सेल्फी पॉइंट पर रोज की तरह बच्चों और महिलाओं नें खूब सेल्फी ली। पुस्तक मेले में आयोजन से जुड़े सन्नो दुबे, धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, भृगुनाथ त्रिपाठी पंकज, अरुण कुमार, डॉ. नरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, उपेन्द्र, अनुराग श्रीवास्तव, संध्या दीक्षित, राम मूर्ति मिश्र, विशाल पाण्डेय, माधुरी, डॉ ज्योति सिंह, सहित तामाम लोग मौजूद रहे।