Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

हिन्दू समाज की रक्षा, विकास को समर्पित है महासंघ- अखिलेश सिंह

बस्ती । विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने शुक्रवार को मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह डीआईजी आर.के. भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सीएस आदि को संगठन का पराक्रम पत्रिका, अंग वस्त्र, बाबा गोरक्षनाथ का चित्र भेेंट किया।
महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने अधिकारियों से वार्ता के दौरान बताया विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा एक लाख प्रतियों में पराक्रम पत्रिका का प्रकाशन कराया गया है। इसका लोकार्पण हापुड के गढमुक्तेश्वर के राष्ट्रीय अधिवेशन में वरिष्ठ पदाधिकारियों और संत समाज की उपस्थिति में किया गया। इस पत्रिका में हिन्दू समाज को जाग्रत करने, उत्थान सम्बन्धी आलेखों के साथ ही बाबा गोरक्षनाथ पीठ के पीठाधीश्वर एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों, सृजनात्मक गतिविधियों का भी विस्तार से वर्णन किया गया है। बताया कि विश्व हिन्दू महासंघ निरन्तर हिन्दू जन मानस को जाग्रत करने के लिये सक्रिय है और दुनियां के अनेक देशों में कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के साथ सौरभ तिवारी, कुलदीप मिश्रा, विजय शंकर शुक्ला, बाबा जयप्रकाश दास, विष्णु प्रताप सिंह, महेश हिंदुस्थानी, परमानंद गुप्ता, पूनम सिंह, गीता देवी, प्रिया गुप्ता, मुन्ना सिंह, विपिन सिंह, बिंद गोपाल तिवारी, जगत मोहन सिंह, विक्कू सतीश पाण्डेय, राहुल राज कमलापुरी, आकाश त्रिपाठी, राजन चौधरी, संदीप कुमार, अमरजीत चौधरी, पं. रामनाथ चतुर्वेदी, अमरजीत यादव, अरविंद सिंह, सत्यम चौधरी, अंकित सिंह, ओम सिंह, जय सिंह आदि शामिल रहे।