Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

भाकियू के नवागत मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र कुमार चौधरी का हुआ भव्य स्वागत

बस्ती। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के नवागत मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र कुमार चौधरी का जनपद में भाकियू पदाधिकारियों, किसानों, मजदूरों ने फूल मालाओं के साथ स्थान-स्थान पर भव्य स्वागत किया। भाकियू पूर्वान्चल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोभाराम ठाकुर ने बताया कि महेन्द्र कुमार चौधरी ने मुण्डेरवा में शहीद किसानों का माल्यार्पण किया। इसके बाद अनेक स्थानोें से होते हुये शास्त्री चौक पहुंचे।
यहां महेन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि किसान चौतरफा ठगा जा रहा है। लम्बे आन्दोलन के बाद नयी कृषि नीति कानून तो वापस हुआ किन्तु केन्द्र सरकार ने संगठन से जो वायदा किया था वह पूरा नहीं हुआ। किसानों की आय कब दूनी होगी कुछ पता नहीं। भाकियू के प्रदेश सचिव दिवान चन्द पटेल ने कहा कि चीनी मिलोें पर नियमानुसार गन्ने की खरीद और भुगतान हो इसके लिये संघर्ष जारी रहेगा। कहा कि मुण्डेरवा चीनी मिल में बुवाई के नाम पर व्यापक भ्रष्टाचार के मामले में यदि दोषियोें के विरूद्ध कार्रवाई न हुई तो भाकियू आन्दोलन छेड़ेगी।
भाकियू के नवागत मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र कुमार चौधरी का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से जयराम चौधरी, जर्नादन मिश्र, सुभाष चन्द्र किसान, रमापति चौधरी, रामचन्दर सिंह, विनोद कुमार चौधरी, गौरीशंकर, रामफेर, लालजी, राजेन्द्र प्रसाद, धर्मेन्द्रनाथ तिवारी, रामउग्रह, रमेश चौधरी, राम शव्द चौधरी, चन्द्र प्रकाश, युवा मण्डल अध्यक्ष रमेश चौधरी, रामदास, लवकुश पाल के साथ ही बड़ी संख्या में भाकियू पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।