Saturday, June 8, 2024
बस्ती मण्डल

प्राचार्य वेदमणि सिंह का निधन


बस्ती। कृषक इंटर कालेज रघुराज नगर सूदीपुर के प्राचार्य वेदमणि सिंह की हृदयगति रुक जाने से मंगलवार को शाम मृत्यु हो गयी .

दुबौलिया (बस्ती) .कृषक इंटर कालेज रघुराज नगर सूदीपुर के प्राचार्य वेदमणि सिंह की हृदयगति रुक जाने से मंगलवार को शाम मृत्यु हो गयी . दुबौलिया ब्लाक क्षेत्र के बेमहरी गांव निवासी साठ बर्षीय दिवंगत वेदमणि सिंह के आकस्मिक मृत्यु की सूचना मिलते ही बेमहरी गांव में कोहराम मच गया.

वेदमणि सिंह काफी मिलनसार हंसमुख और लोकप्रिय व्यक्तित्व के होने के नाते उनके आकस्मिक निधन से दुबौलिया क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है .

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों मे विद्यालय के शिक्षको के साथ प्राचार्य डा हरेंद्र सिंह शिक्षक ओम प्रकाश सिंह ए डी एकेडमी के डाइरेक्टर श्वेतांक शेखर सिंह मुहम्मद इद्रीश सिद्दीकी सुरेन्द्र दूबे मंगल प्रसाद अग्रहरि प्रधान संघ दुबौलिया के अध्यक्ष अनिल सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक रामराज सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे .