Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं को किया जागरूक,जागरूकता ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी-सत्या पाण्डेय

बस्ती। जागरूकता ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी है महिलाएं जागरूक रहें और शासन द्वारा जारी जरूरी नंबरों का उचित प्रयोग करके शासन की मंशा को पूरा होने में अपना योगदान दें,यह विचार मिशन शक्ति के अंतर्गत नोडल अधिकारी बनाई गयी सत्या पांडेय ने व्यक्त किया वे प्राथमिक विद्यालय पचमोहनी विकास क्षेत्र सल्टौआ
के परिसर में महिलाओं को मिशन शक्ति के सम्बंध में जानकारी देकर उन्हें जागरूक कर रही थीं। महिला हेल्पलाइन 1090,181 वूमेन पावर आदि नंबरों के बारे में एवं उनके उपयोग के बारे में जानकारी देते हुए व्यक्त किया। कहा कि महिला हेल्पलाइन में और वूमेन पावर हेल्पलाइन में महिलाएं ही फोन उठाती है और आपकी समस्या का समाधान त्वरित रूप से करने का प्रयास करती हैं साथ ही आत्म सुरक्षा के टिप्स बताएं।
इस अवसर पर संगम,राजकुमारी, जानकी, शीला,सुशीला, रीता, चंद्रकला, आरती, विमला, चंपा, कांति, रिचा, चंद्रावती, मंजू, आशा, लक्ष्मी सुनीता, पूनम, सुशीला शीला,रंजना आदि मौजूद रहीं।