Thursday, June 6, 2024
बस्ती मण्डल

ओमनी इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया क्रिसमस

बस्ती। जिले में ओमनी इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस का पर्व हर्षो उल्लास के साथ बच्चो को उपहार देकर मनाया गया। बच्चो ने सेंटा का रूप धारण कर सभी का मनमोह लिया। छात्र-छात्राओ ने गीत गाकर नृत्य प्रस्तुत किए। सेंटा क्लाज ने बच्चों को उपहार बांटे।प्रधानाचार्य आशीष त्रिवेदी ने प्रभु यीशु मसीह के बारे में जानकारी दिया। कहा कि ईसा मसीह के जन्म हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। ईसाई यीशु को ईश्वर का पुत्र और मानवता का उद्धारकर्ता मानते हैं। स्कूल में सभी धर्मों का पर्व मनाया जाता है जिससे बच्चों को उसकी जानकारी रहे।

इस मौके पर उपप्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार चौधरी, दिनेश सिंह, प्रमोद त्रिपाठी, प्राची, रेशी कौर, प्रिया, रूप चंचल, अंजुमन, सृष्टि,देव व्रत, साक्षी , प्रतिभा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।