Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

धड़ल्ले से काटे जा रहे आम के वृक्ष, सरकार के अभियान को दिखा रहे ठेंगा

तबरेज आलम, बनकटी, बस्ती: पर्यावरण की सुरक्षा के लिए एक तरफ सरकार लगातार चिंतित है। और इसके लिए कई तरह के सरकार प्रयास कर रही है। वहीं लालगंज थाना क्षेत्र के गहरवारजोत गांव के पश्चिम में स्थित बाग के विशालकाय आम का क्षायादार वृक्ष को काटकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी बनकटी का कहना है कि इस मामले मे कोई जानकारी नहीं है जो अभियान की मुहिम की गति को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। उनके खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। आम के वृक्ष को काटकर जमींदोज कर दिया। जो कि प्रशासन को खुलेआम चुनौती है।क्योंकि पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए सरकार मुहिम चलाकर वृक्षारोपण अभियान चला रही है। एक तरफ जहां सरकार पौधारोपण की बात करती है वही ठीकेदार उनके मंसूबों पर पानी फेर रहे हैं। मामले में वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जानकारी नहीं थी। जानकारी होते ही टीम रवाना कर दिया गया है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।