Sunday, June 2, 2024
बस्ती मण्डल

जरूरतमंद गरीबों को कम्बल देने से मन को मिलता है, सुकून-सुनील पान्डेय

बस्ती, बनकटी(वकील अहमद सिद्दीकी) बनकटी विकास खण्ड के थरौली गाँव के प्रधान प्रतिनिधि सुनील कुमार पान्डेय ने शुक्रवार को 40 गरीब व जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया।
बताया जा रहा है कि सुनील कुमार पान्डेय जरूरतमन्द गरीबों की सेवा करते रहते हैं। और ठंड के मौसम में जरूरतमंद कम्बल को पाकर खुशी जाहिर किया।
पान्डेय ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीबों, वृद्धजनों व दिव्यांगों विधवाओं को कंबल वितरित कर काफी सुकून मिलता है। सर्द भरी ठंड में गरीबों व असहायों को रात में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गरीबों व असहायों को कम्बल देकर ठंड में राहत देने का काम किया गया है।
इस गलन भरी ठंड में गरीबों व असहायों की सेवा करने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। गरीबों, निराश्रितों की सेवा से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं है।

इस अवसर पर वृहस्पति पान्डेय,सुनील यादव, जनार्दन यादव, पियूष मिस्रा, प्रियांशु पान्डेय,मनीष पान्डेय,दीपक यादव, मदन यादव, राम भवन, अमृत पान्डेय आदि गाँव के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।