Wednesday, May 22, 2024
बस्ती मण्डल

जन्मदिन पर बृद्ध आश्रम में फल और दूध हुआ वितरित-कुलदीप सिंह

बस्ती।अपने या परिजनों के जन्मदिन पर बृद्ध आश्रम में फल,दूध,मठ्ठा, बिस्किट और नमकीन आदि का वितरण करना और कुछ देर उनके साथ समय बिताना अच्छा लगता है,यह विचार जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट रो.कुलदीप सिंह और रोट्रेक्ट क्लब (रोटरी क्लब मिड टाउन) अध्यक्ष गौरव सिंह ने बृद्ध आश्रम बनकटा में व्यक्त करते हुए कहा कि सभी को प्रयास करना चाहिए कि अपने ही शहर में अपनों से दूर,बृद्ध आश्रम में रहने वालों के साथ कुछ समय जरूर बिताएं,उल्लेखनीय है कि कई वर्षों से कुलदीप सिंह,पवन सिंह,गौरव सिंह और उनका पूरा परिवार जन्मदिन के अवसरों पर अक्सर बृद्ध आश्रम जाकर वहाँ की माताओं और बृद्ध जनों के साथ कुछ समय जरूर विताते हैं,अन्जू सिंह,शोभा सिंह,गरिमा सिंह,अभिषेक युवा,महिमा सिंह,रौनक सिंह,रोशनी सिंह सहित बृद्ध आश्रम के यमुना प्रसाद शुक्ला,सर्वेश मिश्रा,जगत राम,किरन यादव,तारा देवी,दुर्गावती, देवानंद,सुखराम यादव,लक्ष्मीना,हरि प्रकाश पांडेय,विजयबहादुर, सुनीता, मालती आदि की सहभागिता रही।