Monday, May 6, 2024
धर्म

भागवत कथा सुनने से हमारा मन तन सब शुद्ध हो जाता है–सचिंद्रधर द्विवेदी

नगर बाजार/बस्ती(शकील खान) नगर पंचायत नगर बाजार में आयोजित नव दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन शनिवार को कथावाचक आचार्य सचिंद्रधर द्विवेदी ने कथा स्थल पर संबोधित करते हुए, श्रीमद् भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला कहा फायदा तभी होता है जब हम उस कथा के रस को अपने जीवन में उतारेंगे। और उसका स्मरण करेंगे। और तभी इससे जीवन में मंगल और आनंद की प्राप्ति होगी। अन्यथा उस कथा का हमारे जीवन में कुछ महत्व नहीं रह जाता और वो बस एक मनोरंजन बनकर रह जाता है। और एक कानों से सुनकर बाद में दूसरे कानों से निकलने वाली बात हो जाती है। भागवत कथा सुनने से हमारा मन तन सब शुद्ध हो जाता है। और हमारे सभी संचय व शंका दूर हो जाती है। भागवत कथा सुनने वाले इंसान को सुख व शांति की प्राप्ति होती है। इसलिए निरंतर ही भगवान की पूजा कर और उनकी भक्ति करनी चाहिए और अपने जीवन कल में एक बार अवश्य ही भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। श्रीमद भागवत कथा सुनने से हमारे जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है और इसको सुनने से मन में आध्यात्मिक विकास होता है। और जहां अन्य युगों में मोक्ष की प्राप्ति करने के लिए कड़ी मेहनत और परिश्रम करनी पड़ती थी वहीं कलयुग में श्रीमद भागवत कथा सुनने मात्र से मुक्ति मिल जाती है। और उसके अंदर का सोया हुआ ज्ञान और वैराग्य सब वापस आ जाते है। भागवत कथा उस कल्पवृक्ष के समान हैं जो हमारी इच्छाओं की पूर्ति कर देता है। इस अवसर पर कथा में यजमान राम सुंदर कसौधन, दुर्गेश कुमार, पवन कुमार, विष्णु, कृष्ण, अक्षरा, अनाया आरबी एवं समस्त नगर पंचायत वासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।