Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

नगर पंचायत बनकटी में 3 पोखरों पर अरविन्द पाल ने छठ पर्व मनाने की व्यवस्था।

बनकटी/बस्ती। छठ पर्व को लेकर नगर पंचायत बनकटी के तीन पोखरों पर व्रती महिलाओं के लिए समुचित व्यवस्था करते हुए। चप्पे चप्पे पर अपने कर्मचारियों को तैनात किया है, वही छठ पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविन्द पल5 ने कहा कि,हर घाटों पर पूरी व्यवस्थाएं की गई है चाहे वह महिला सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हो या फिर घाटों की साफ सफाई व्यवस्था हो सारी व्यवस्थाएं एक नंबर की है।

उन्होंने सभी वर्ग के लोगों से अपील करते हुए कहा की आपसी सौहार्द को बरकरार रखते हुए छठ पर्व को पूरे हर्ष उल्लास के साथ मनाएं इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधित्व अरविन्द पाल ने कहा कि छठ पर्व को लेकर किसी भी जगह,किसी को कुछ भी व्यवस्था की कमी लगे तो उन्हे बेझिझक याद कर सकते हैं जिससे उन आवश्यकताओ को समय रहते पूर्ण किया जा सके।