Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

कांग्रेस गरीबी से लड़ी थी, भाजपा गरीबों से लड़ रही है- देवेन्द्र

बस्ती, 19 नवम्बर। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. इन्दिरा गांधी की जयंती कांग्रेस दफ्तर पर संकल्पों के साथ मनाई गयी। कांग्रेसजनों ने स्व. इन्दिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर जुल्म और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। प्रदेश कांग्रेस सचिव देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कांग्रेस गरीबी से लड़ी थी और भाजपा गरीबों से लड़ रही है। सत्तासीन मौजूदा नेताओं में दया, करूणा और गरीबों का जीवन स्तर ऊपर उठाने की सोच नही है।

भारत की आधी से ज्यादा आबादी महंगाई से जूझ रही है, जनता की गाढ़ी कमाई पूंजीपतियों पर लुटाई जा रही है। अमीर गरीब के बीच की जिस खाई को कांग्रेस अपने कार्यकाल में पाटती रही उसे भाजपा और गहरी कर रही है। उन्होने कहा हमे जागरूक होनो होगा और अफवाहों को हथियार बनाकर सत्ता हासिल करने वाले अवसरवादी राजनीति का मुहतोड़ जवाब देना होगा। जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू ने कहा अब अहंकारी सत्ता को बाहर दिखाने के दिन निकट आ रहे हैं। हम सभी कांग्रेस में हैं और हमारे अंदर कांग्रेस है।

झूठे प्रचार से कुछ वर्षां के लिये जनता को गुमराह कर सत्ता हासिल की जा सकती है, लेकिन कांग्रेस के विचार उसकी अपनी ताकत हैं जो कोई न बदल सकता है और न छीन सकता है। प्रवक्ता मो. रफीक खां, सुरेन्द्र मिश्रा, नर्वदेश्वर शुक्ला, लालजीत पहलवान, राकेश पाण्डेय, अशोक श्रीवास्तव, किसान नेता मुन्ना पाण्डेय, डी.एन. शास्त्री, शकुन्तला देवी, पिण्टू मिश्रा, डा. मारूफ, मो. अशफाक खां, डा. अखिलेश पाण्डेय, देवी प्रसाद पाण्डेय, चन्द्रशेखर वर्मा, मनोज त्रिपाठी आदि ने कहा स्व. इन्दिरा गांधी ने भारत के इतिहास, भूगोल और राजनीति को नई पहचान दी।

कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार भारती ने किया। इस अवसर पर महेन्द्र श्रीवास्तव, नीलम विश्वकर्मा, गुड्डू सोनकर, अलीम अख्तर, राधा देवी, कंचन, बेबी, अतीउल्लाह सिद्धीकी, अमरबहादुर शुक्ल, लक्ष्मी यादव, राजबहादुर निषाद, शौकत अली नन्हू, साधूसरन आर्य, इजहार अमद, रामअनुज पाण्डेय, सलाउद्दीन उर्फ वित्तन, विनय तिवारी, कृरूण्भगवान, सुजीत शुक्ल, विनोद चौधरी, रामबाबू, घनश्याम शुक्ल, रामबरन सिंह, जगमूर्ति प्रसाद, अशफाक आलम कुरैशी, सरोज बाला आदि मौजूद रहीं। अंत में वरिष्ठ कांग्रेसी विन्देश्वरी लाल श्रीवास्तव की पत्नी के निधन पर गहरा दुःख जताते हुये उनकी आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रखा गया।