Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

मानव जीवन में खेल का महत्वपूर्ण भूमिका होता है-अरविंद पाल

बनकटी/बस्ती।आज विकासखंड बनकटी का ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संविलियन विद्यालय अहरा पर हुआ प्रारंभ। दो दिवसीय खेल में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे बेसिक विद्यालयों के बच्चे।

आज ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में अहरा, बनकटी में उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा नेता इंजीनियर अरविंद पाल ने कहा की मानव जीवन में खेल का महत्वपूर्ण भूमिका होता है। खेल से मनुष्य के शरीर एवं मन को केंद्रित करते हुए प्रसन्नचित एवं उत्साहित करता है। खेलों से नियम पालन के स्वभाव का विकास करते हुए मन को एकाग्रित करता है।
कार्यक्रम को अध्यक्षता करते हुए अहरा एस्टेट प्रियेश पाल ने कहा की खेल जीवन के गुणवत्ता को बढ़ाता है और हमे सकारात्मक रूप से सोचने और संघर्ष करने तथा जीतने की क्षमता प्रदान करता है। विशिष्ठ अतिथि अजय कुमार सिंह टिंकू नगर पंचायत अध्यक्ष ने खेल पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रतियोगिता के आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी, बनकटी अरुण कुमार यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल व्यायाम का सबसे अच्छा साधन है। व्यक्ति के जीवन में सर्वांगीण विकास के लिए खेल अति आवश्यक है। खेल से बच्चों के शारीरिक, मानसिक, संज्ञानात्मक एवं नैतिक विकास को बढ़ावा मिलता है।
प्राथमिक शिक्षक संघ बनकटी ब्लाक अध्यक्ष अभय सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल बिना जय या पराजय की चिंता किए आपसी सद्भावना के साथ खेला जाए। प्रतियोगिता का संचालन करते हुए अतुल कृष्ण राज ने कहा की खेलों से विभिन्न विभागों में खेल कोटे के अंतर्गत नियुक्तियां हो रहीं मानव जीवन को आगे बढ़ाने के लिए खेल अत्यंत आवश्यक है। ब्लॉक के 12 न्याय पंचायतों के परिषदीय विद्यालयों के बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक सुदर्शन त्रिपाठी, राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल,चंद्रशेखर शर्मा, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राम अछयवर चौधरी एवं मक्खन लाल, आदित्यनाथ त्रिपाठी, मारूफ खान, मंजेश राजभर, विवेकानंद शुक्ल, अंकित पांडे, अशोक मौर्य, दुर्गेश राव, चंद्रशेखर सजहरा, सुदर्शन प्रसाद त्रिपाठी हरदीप सिंह, ध्रुव नारायण दुबे, महेंद्र सिंह, जयप्रकाश शुक्ला, जयकेश चौरसिया, आलोक नाथ वर्मा, कृष्णकांत तिवारी, एआरपी घनश्याम गुप्ता, दीपक पांडे एवं वंशराज गुप्ता, रामसहाय, गिरीश चंद्र चौधरी, दिनेश तिवारी, बृजेश गुप्ता, ध्रुव चंद्र यादव, आशा त्रिपाठी, संध्या तिवारी, राम मनी, राजीव कुमार, आशुतोष पांडे, शुभम पांडे, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, केशव चौधरी, शशिकांत शुक्ला, विनोद चौधरी, घनश्याम यादव, सुभाष यादव, सतीश यादव सहित भारी एलसंख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।