Monday, May 20, 2024
बस्ती मण्डल

शारदीय नवरात्रि पर पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़

नगर बाजार/बस्ती(शकील खान) शारदीय नवरात्र के नौवें दिन सोमवार को माता के नौंवे स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना व आरती से माहौल भक्तिमय हो गया। देवी मंदिरों में घंटा घड़ियाल की ध्वनि जयघोष गूंज गई। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से माता की आराधना शुरू की, भक्तों ने मां सिद्धिदात्री की उपासना व पूजा
पाठ किया घर में पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालु दुर्गा मंदिर राजकोट, मां पाटेश्वरी मंदिर पुन्नहवा, लुंबिनी दुद्धि नेशनल हाईवे मार्ग पर स्थित दुर्गा मंदिर नगर बाजार, और दुर्गा पंडालों मे स्थापित प्रतिमा के दर्शन पूजन कर मां के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। पूजा अर्चना आरती कर मंगल कामना की सुबह से शुरू हुआ दर्शन और पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।।

शारदीय नवरात्रि मे ग्रामीण क्षेत्रों मे बडी संख्या मे माँ दुर्गा के प्रतिमाओं से पूजा पंडाल सज गये हैं, इसके साथ ही देवी मन्दिरों पर भक्तों का जन सैलाब उमडता दिखाई पड रहा है। विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों मे आरती के समय माँ आदिशक्ति के जयकारों से पूरा वातावरण गूँज रहा है। क्षेत्र के नगर बाजार, पोखरा बाजार, पोखरनी, बिरऊपुर, बेलाडी, गोटवा, मीतनजोत, बभनियाओ, महरीपुर, देवापार, पिपरा गौतम, खजुरिया मिश्र, अक्सडा समेत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों मे स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों व मंदिरों मे सुबह शाम श्रद्धालुओं का ताँता लग रहा है। शारदीय नवरात्रि को लेकर उत्सव का माहौल है। जगह, जगह सजाया गया माँ का दरबार लोगों के आकर्षण का केन्द्र है। जहाँ पर लोग देर रात तक पूजन अर्चन करते हैं। सांयकाल आरती के समय पूजा पण्डालों पर देवी भक्तों की भीड एकत्र होती है !जिनके द्वारा माँ दुर्गा की पूजा आरती आदि की जाती है। भक्तों द्वारा लगाए गये जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठता है। दुर्गा मंदिरों एवं घरों मे माँ की स्तुति एवं सप्तसती पाठ से वातावरण भक्तिमय हो गया है।
_____
नगर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र मे जितनी भी दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गयी हैं। वहां सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए। उनकी कमेटियों से संवाद स्थापित की जा रही है। क्षेत्र मे पुलिस लगातार गश्त कर रही है। शांति व्यवस्था पूरी तरह से कायम है।