Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

नवरात्रि में पूजन अर्चन के साथ डांडिया उत्सव भी मनाया गया

नगर बाज़ार/बस्ती(शकील खान) वैसे तो डांडिया नृत्य गुजरात व उससे जुड़े राज्यों की परंपरा मानी जाती है. लेकिन आज इंटरनेट के दौर में सब एक दूसरे की परंपराओं को अपना कर त्योहार मानते हैं. बीती रात नगर पंचायत नगर बाजार में भी डांडिया उत्सव मनाया गया। वहीं डांडिया नृत्य के साथ यहां तमाम अन्य एक्टिविटी भी होने जा रही हैं।

दरअसल, नगर पंचायत नगर पंचायत व आसपास की परंपराओं के अनुसार यहां प्रमुख रूप से शारदीय नवरात्रि मनाई जाती हैं। उसी दौरान यहां के ऐतिहासिक मंदिर मां दुर्गा देवी मंदिर में भव्य कीर्तन हवन का आयोजन भी किया जाता है। हालांकि शारदीय नवरात्रि में भी लोग आस्था अनुसार व्रत व हवन पूजन किया करते हैं। अब तक नगर पंचायत नगर बाजार में डांडिया नृत्य का आयोजन नहीं हुआ करता था। लेकिन इस साल पहले बार नगर पंचायत नगर बाजार वासियों की ओर से डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में सभी भक्त श्रद्धा से सराबोर नजर आए।।