Thursday, July 4, 2024
बस्ती मण्डल

आस्था और विश्वास का महापर्व छठ पूजा जनपद में धूमधाम से मनाया गया, व्रतियों ने की सूर्य की उपासना

सन्तकबीर नगर।आस्था का महापर्व छठ पूजन का कार्यक्रम जनपद में विभिन्न जगहों पर बड़े धूमधाम व उत्साह पूर्वक मनाया गया खलीलाबाद नगर पालिका के अंतर्गत पक्का पोखरा, गोला बाज़ार , सुगर मिल स्थित जगहों पर विधिवत प्रकार से माँ छठ की पूजा की गई।डूबते व उगते सूर्य भगवान की उपासना का यह त्योहार हिन्दू धर्म का महापर्व माना जाता है, 20 तारिक के शाम से डूबते सूर्य की पूजन से सुरु होकर 21 तारिक की भोर में उगते सूर्य की उपासना से पूर्ण होने वाला यह त्योहार हिन्दू धर्म मे विशेष महत्व रखता है।विधिविधान से माँ छठ को पूजा जाता है। आस्था का यह पर्व हिन्दू समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, अब पुर्वांचल में भी इस पूजन को लोग विधिविधान से करते है।डूबते और उगते सूर्य का यह महापर्व जीवन मे सकारात्मक ऊर्जा देता है , सूर्य देव को अर्द्ध देना अत्यंत मनोरम दृश्य होता है। जल में उतरकर सूर्य की उपासना करने का व सूर्यदेव को अर्द्ध देने यह महापर्व पर्व है।जिले के शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में भी यह पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया।