Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

प्रबंधक के माता के निधन पर शोक सभा कर दी गई श्रद्धाजलि

बस्ती,महिला पी जी कॉलेज बस्ती,शिव हर्ष किसान इंटर कॉलेज बस्ती,किसान प्रशिक्षण महाविद्यालय बस्ती के प्रबंधक संजय कुमार उपाध्याय की माता पुष्पा उपाध्याय जी का आज सुबह असामयिक निधन हो गया , आकस्मिक निधन पर आज महाविद्यालय में शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रख कर मृतक आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया गया और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

प्रबंधक के माता के निधन पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सुनीता तिवारी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि एक आदर्श महिला के कृत्यों का जीवन पर्यन्त निर्वाह किया,निधन परिवार और समाज की अपूरणीय क्षति है।

प्रबंधक के माता जी के आसमयिक निधन पर आयोजित शोक सभा में प्रमुख रूप से डॉ सीमा सिंह डॉ रघुवर पांडेय, डॉ नूतन यादव, डॉ सुधा त्रिपाठी, डॉ वीना सिंह, डॉ स्मिता सिंह, डॉ सुहासिनी सिंह, मंजरी सिंह,दुर्गेश गुप्ता, शालिनी मिश्रा,मोनी पांडेय ,सुषमा,अरुण मनि त्रिपाठी,गिरिजा नंद राव, कर्मचारी संघ अध्यक्ष सूर्या उपाध्याय श्रीमती पूनम यादव विजय नाथ,अखिलेश सिंह,ज्ञानेश्वर तिवारी सहित महाविद्यालय की छात्राए उपस्थित रहीं।