Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

गरीब-दलितों की आवाज़ कहे जाते थे प. दीनदयाल उपाध्याय

बस्ती। जिले के विकास खंड कप्तानगंज में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकिय महाविदयालय कप्तानगंज में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य अनिल वर्मा के निर्देशन में युवा स्वयंसेवक अरूण कुमार व कनकलाता पाण्डेय द्वारा किया गया।
इस दौरान पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम संचालन डॉ विद्यावती यादव द्वारा किया गया।

डॉ0 आर्येन्दु द्विवेदी द्वारा युवाओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंडित जी एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे, जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे।
प्रोफेसर वीरेंद्र प्रसाद ने बताया की दीनदयाल उपाध्याय जी भारत में गरीब दलितों की आवाज भी कहा जाता था। उनका सपना था कि देश की हर जन कल्याणकारी योजना का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
असिस्टेंट प्रोफेसर सोनम चौरसिया ने बताया दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का समापन करते हुए एन वाई वी प्रभारी अरूण कुमार ने उन्होंने लोगों से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों, मूल्यों और दर्शन से प्रेरणा लेने की अपील की।
इस दौरान प्रशांत दुबे, सचिन यादव चंद्रशेखर, मुस्कान सिंह, शिवानी मनीष मौर्य, सुरेंद्र कुमार, प्रियंका गुप्ता, शिखा, अनामिका शामिल रही।