Friday, July 5, 2024
साहित्य जगत

भारत माता अभिनंदन दिवस के उपलक्ष्य में एक से 11 सितंबर तक देश भर में भारत माता अभिनंदन उत्सव–डा.अर्चना श्रेया

गोण्डा (उ.प्र.) भारत माता अभिनंदन दिवस के उपलक्ष्य में एक से ग्यारह सितंबर तक पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से भारत माता अभिनंदन उत्सव मनाया जाएगा।
संगठन की राष्ट्रीय संयोजक डा. अर्चना श्रेया और उत्तर प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से संगठन के राष्ट्रीय/संस्थापक अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास राजधानी कॉपी वाले के हवाले से बताया कि सर्वविदित है 11 सितंबर 1893 को स्वामी विवेकानंद जी ने पूरे विश्व के सम्मुख भारत देश की सभ्यता और संस्कृति को प्रस्तुत किया था तथा विश्व के लोगों ने भारत देश की, भारत माता की जय जयकार की थी,इसलिए वर्ष 2018 से 11 सितंबर का दिन देश में भारत माता अभिनंदन दिवस के नाम से जाना जाता है तथा भारत माता एवं अपनी मां का अभिनंदन करने का देश में यह विशिष्ट दिन है ।पूरे देश में एक सितंबर को भारत माता का गुणगान, दो सितंबर को स्वामी विवेकानंद एवं शिकागो सम्मेलन, तीन सितंबर को चंद्रयान-3 गुणगान,चार सितंबर को एक शाम शहीदों के नाम,पांच सितंबर को गुरुजनों का गुणगान, छ सितंबर को मेरी माता भारत माता, सात सितंबर को खेत खलियान, आठ सितंबर को हिंदुस्तान की माताएं, महिलाएं महान, नो सितंबर को हर मंदिर मस्जिद गुरुद्वारे ,भारत माता के जयकारे , दस सितंबर को हिंदुस्तान जगाने आए हैं इन विषयों के अंतर्गत ऑफ लाइन ऑन लाइन कार्यक्रम देशभर में आयोजित किए जाएंगे, इलेक्टॉनिक वा प्रिंट मीडिया में भी समाचार प्रकाशित किया जाएंगे तथा 11 सितंबर को देश में जगह जगह भारत माता अभिनंदन दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाये जाएंगे, साथ ही देश में जगह-जगह भारत माता अभिनंदन दिवस के अंतर्गत राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन, ऑफलाइन कवि सम्मेलन, देश भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम, माताओं के सम्मान में कार्यक्रम, भारत माता अभिनंदन प्रोग्राम, मेहंदी प्रतियोगिताएं रंगोली प्रतियोगिताएं डांडिया डांस, भारत माता मेला, भारत माता रंग भरो चित्रकला प्रतियोगिताएं , भारत माता रथ यात्रा , तिरंगा यात्रा अर्थात विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम बड़े ही उत्साहपूर्वक बनाए जाएंगे।
राष्ट्रीय महासचिव मंजू मित्तल ने बताया कि कुछ प्रदेशों में भारत माता अभिनंदन दिवस के विषय पर पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा।भिवानी के कार्यक्रमों की सफलताओं के लिए अभी तक देश की राष्ट्रपति महोदय महामहिम श्री मति द्रौपदी मुर्मू जी तथा गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र भाई पटेल जी ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि भारत माता अभिनंदन संगठन सबका हार्दिक आभार प्रकट करता है।
पिछले वर्ष हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी खट्टर और मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगू भाई छगन भाई पटेल जी एवम काफी सामाजिक संस्थाओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की थी । संगठन ही नहीं देशवासियों को भी उम्मीद है अब देश के एक और सर्वाधिक लोकप्रिय त्योहार में से एक, भारत माता अभिनंदन दिवस के दिन भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी सहित देश के सभी गणमान्य लोग देशवासियों को बधाई देंगे।