Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

यज्ञ देता है सद्भावना की प्रेरणा, मनाया सद्भावना दिवस दिलाया संकल्प

बस्ती। आर्य समाज नई बाजार बस्ती में राष्ट्रीय सद्भावना दिवस के अवसर पर वैदिक यज्ञ कर लोगों को सद्भावना का संकल्प दिलाया गया। ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती के नेतृत्व में चल रहे इस कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक गरुड़ ध्वज पाण्डेय द्वारा वैदिक यज्ञ कराया गया तथा लोगों को आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर पुरोहित राधेश्याम आर्य ने सद्भावना का संदेश देते हुए संगठन सूक्त का पाठ किया। योग शिक्षक नितीश कुमार और शिव श्याम ने बताया कि भारत की संस्कृति पूरी दुनिया को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती है। इसलिए हमें सदैव भारतीय एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए आपसी भेदभाव को भुलाना होगा। वैदिक संस्कृति भी हमें हमेशा यही प्रेरणा दे रही है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी को भी याद किया गया।
कार्यक्रम में महिमा, सोनम, मनीषा, अंशिका मद्धेशिया, वैष्णवी, कार्तिकेय, तेजस्व मोदनवाल, परी, आर्यन, सूरज कसौधन, नंदिनी, शिव श्याम, राधेश्याम आर्य, गणेश आर्य, अरविंद साहू, पायल, सौम्या, सनी, मानवी, आन्या बरनवाल, दिलीप कुमार, आदर्श मिश्रा, सहित अनेक लोग सम्मिलित रहे।