Wednesday, May 22, 2024
बस्ती मण्डल

वृक्षरोपण कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

संतकबीरनगर-विकासखंड सेमरियावां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चंगेरा मंगेरा में शनिवार को उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय के परिसर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम वृक्षारोपण महाकुंभ 2023 अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत जिले के सभी तहसील,ब्लॉकों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वहीं शनिवार को चंगेरा मंगेरा गांव पहुंचे बस्ती मंडल के मंडलायुक्त अखिलेश सिंह को मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रधान प्रतिनिधि शेषनाथ यादव ने बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय के परिसर में मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी एवं स्कूली बच्चों के साथ मिलकर विद्यालय के परिसर में वृक्ष लगाकर लोगों को जागरूक किया। वृक्षारोपण करने के बाद मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने कहा कि वृक्ष लगाने से पर्यावरण संतुलन बना रहता है। हमारे जीवन में वृक्षों का बहुत ही महत्व है। वृक्ष हमें ऑक्सीजन देते हैं और पर्यावरण को संतुलित बनाए रखते हैं। इस अभियान के तहत जिले में आज करीब 25 लाख और 15 अगस्त को करीब 5 लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में वृहद वृक्षारोपण किया जा रहा है, इसके अलावा उन्होंने सभी से अपील की है कि वह एक वृक्ष जरूर लगाएं। इन सभी पेड़ों की रखरखाव भी करना बहुत जरूरी है, जिससे वह हमें ऑक्सीजन दे सकें। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी पी0के0 पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दूबे,पी0डी0 संजय कुमार नायक, डी0सी0 मनरेगा प्रभात द्विवेदी,खण्ड विकास अधिकारी सेमरियांवा,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंगेरा-मंगेरा शेषनाथ विद्यालय के प्रधानाचार्य जय प्रकाश पंकज सहित ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।