Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

83 वे जन्म दिन पर याद किये गये प्रसिद्ध गांधीवादी वंशीधर दूबे

बस्ती। प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक एवं कला प्रसार समिति के उप सभापति स्वर्गीय वंशीधर दूबे को उनके 83 वे जन्म दिन पर याद किया गया। गांधी कला भवन को नई ऊंचाई देकर वैचारिक केन्द्र बनाने वाले वंशीधर दूबे की जयन्ती पर कला प्रसार समिति के सचिव एवं उनके पुत्र हरिनरायन स्वरूप के संयोजन मंे गांधी कला भवन स्थित महात्मा गांधी और वंशीधर दूबे की प्रतिमा पर परिजनों और समिति के सदस्यों ने माल्यार्पण कर उनके योगदान पर चर्चा किया।
कला प्रसार समिति के सचिव हरिनरायन स्वरूप ने बताया कि उनके पिता आखिरी सांस तक महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में लगे रहे। नियति ने असमय उन्हें हमसे छीन लिया और गांधी कला भवन जो प्रमुख विचार केन्द्र के रूप में विकसित हो चुका था वहां जबरिया विकास प्राधिकरण कार्यालय खोल दिया गया। इस कारण से जनपद के लोगों ने एक महत्वपूर्ण स्थान खो दिया। इसे पुनः प्राप्त करने के लिये समिति की ओर से विधिक स्तर पर प्रयास निरन्तर जारी है।
प्रमुख गांधीवादी विचारक वंशीधर दूबे केे 83 वे जन्म दिन पर आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य रूप से वीरेन्द्रनाथ पाण्डेय, अमरनाथ शुक्ल, श्रीमती पूनम, रजनी, सीमा, रश्मि, ओम प्रकाश लाल श्रीवास्तव,, सूर्यकान्त तिवारी, विवेक पाल, अरविन्द तिवारी, चन्द्र प्रकाश पाठक, विष्णुदेव मिश्र, यजत शुक्ल, पदमेश दूबे, शान्हवी शुक्ला, अक्षय दूबे, उदय स्वरूप, भागवत यादव, मनीष तिवारी आदि शामिल रहे।