Monday, May 20, 2024
बस्ती मण्डल

अखिल क्षत्रिय महासभा का गठन, सत्यानन्द सिंह मण्डल अध्यक्ष, प्रशान्त युवा जिलाध्यक्ष बने

बस्ती। अखिल क्षत्रिय महासभा बस्ती मण्डल इकाई की बैठक नगर सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के सभागार में संपन्न हुई। इस दौरान मंडल इकाई का गठन करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनका मनोनयन पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह ने सौंपा। सत्यानन्द सिंह को मण्डल अध्यक्ष और प्रशान्त सिंह को युवा जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
अखिल क्षत्रिय महासभा की मण्डल इकाई का गठन करते हुए बस्ती मंडल अध्यक्ष के रूप में सत्यानन्द सिंह को बस्ती मंडल प्रभारी, कृष्ण पाल संरक्षक निराकार सिंह कृष्ण बहादुर सिंह मंडल उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार सिंह, जगन्नाथ सिंह, अशोक कुमार सिंह, अमरनाथ सिंह, मंडल महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह, विक्रांत सिंह, विकास सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह सहित प्रशांत सिंह को संगठन में बस्ती जनपद का यूथ जिला अध्यक्ष चुना गया।
उक्त सभी पदाधिकारियों को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह ने माल्यार्पण कर मनोनयन पत्र सौंपा गया। इससे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री रणवीर सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता कालिका सिंह, राष्ट्रीय सचिव रत्नेश सिंह प्रिंस, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश चंद सिंह एवं सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह के द्वारा भगवान श्री राम एवम् महाराणा प्रताप जी के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रीत कुमार सिंह ने कहा कि आज क्षत्रिय समाज को संगठित होने की आवश्यकता है। इसके बिना समाज का उत्थान नहीं हो सकता। उन्होंने संगठन के विस्तार को लेकर पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। कार्यक्रम का संचालन विकास सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रदीप सिंह, पंकज सिंह, यशवीर सिंह, रमन सिंह, विष्णु सिंह सहित भारी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे।