Friday, June 28, 2024
बस्ती मण्डल

धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी

बस्ती।अरुण कुमार। धनतेरस पर आज लोगों ने जमकर खरीदारी की। सुबह से ही बाजार सज गए थे। आने वालों का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। दोपहर बाद कप्तानगंज बाजार में लोगों ने त्यौहार के लिए बड़े उत्साह के साथ खरीदारी हुई । इसमें क्या महिलाएं क्या बच्चे सबका उत्साह देखने लायक था। शाम होने से पहले ही बाजार रोशनी से नहा उठा। दीपावली का सुंदर आगाज देखकर मोन मोह जा रहा था।
आभूषण और बर्तन की दुकानों पर लोगोें की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई धनतेरस के मौके पर कुछ न कुछ खरीद लेना चाहता था। बाजार में खील बतासे की दुकानें भी सज गई थीं। लोग दीपावली के लिए दीपों से लेकर खील बतासे व धूप, अगरबत्ती की भी खरीदारी शुरू कर दी हैं। शाम को पोखरा व चिलामा के बाजार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
सोने-चांदी की दुकानों पर उमड़ी भीड़
धनतेरस के दिन सोने और चांदी का आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। आभूषणों में पहली पसंद खासकर महिलाओं के लिए सोने से बनी जेवर ही होती है। इसलिए बाजार में पीली धातु के जेवरों की डिमांड बढ़ गई है। इसके अलावा चांदी के सिक्के की भी कई वेराइटी देखने को मिल रही है। धनतेरस के मौके पर ज्वैलरी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ जमी रही। किसी ने चांदी के सिक्के खरीदे तो किसी ने ज्वैलरी।
ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम में उमड़ रही भीड़
दीवाली में कपड़ों की खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ ब्रांडेड शोरुम और शापिंग माल्स की ओर उमड़ रही है। युवा पीढ़ी का रुझान ब्रांडेड परिधानों की ओर ही अधिक रहता है। इसके चलते शहर में बने कई शोरुम में युवाओं, युवतियों, बच्चों और महिलाओं की भीड़ दिख रही है।