Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

रंगोली प्रतियोगिता में मोहिनी प्रथम

बस्ती। जन भागीदारी पखवाड़ा की कड़ी में शुक्रवार को जन शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित व्यूटी कल्चर प्रशिक्षण केन्द्र सल्टौआ में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में मोहिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवधेश मिश्र ने कहा कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें अपनी संस्कृति से जोड़ने की दिशा में केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनायें चलायी जा रही है। इस दिशा में जन शिक्षण संस्थान की पहल सराहनीय है। संचालन करते हुये कार्यक्रम अधिकारी रामानन्द नन्हें ने कार्यक्रम की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
रंगोली प्रतियोगिता के कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश वर्मा, अवनीश, रेनू श्रीवास्तव, अर्चना, अंजू, ओंकारनाथ के साथ ही प्रशिक्षु और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली बेटियां उपस्थित रहीं।