Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

शिक्षक संघ ने मुण्डेरवा में किया पुरानी पेंशन बहाली रथ यात्रा का स्वागत

बस्ती। गुरूवार को पुरानी पेंशन बहाली रथ यात्रा का मुण्डेरवा कस्बे में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक षिक्षक संघ बनकटी के अध्यक्ष अभय सिंह यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। शहीद किसान स्थली पर पेंशन बहाली संयुक्त मंच ‘एन.जे.सी.ए.’ के घटक संगठनों के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया तो किसानों के संघर्ष और बलिदान की यादें ताजा हो गयी।
यात्रा में शामिल कर्मचारी नेताओं डा. नरेश आदि ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिये निर्णायक संघर्ष का समय आ गया है। कहा कि चरणबद्ध आन्दोलनों में राज्य कर्मचारी, शिक्षक सहित अन्य संगठनों के लोग अपनी भूमिका निभाये जिससे सरकार को बाध्य किया जा सके।
पुरानी पेंशन बहाली रथ यात्रा का स्वागत करते हुये प्राथमिक षिक्षक संघ बनकटी के अध्यक्ष अभय सिंह यादव ने कहा कि इस रथ यात्रा का व्यापक प्रभाव पडेगा। संघ के प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुये कहा कि अब अधिकारों के लिये आर-आर के संघर्ष का समय आ गया है। स्वागत करने वालों में सुदर्शन प्रसाद त्रिपाठी, रामचन्द्र शुक्ल, दुर्गेश राव, अतुल कृष्ण राज, चन्द्रशेखर शर्मा, मो. इकबाल, कृष्णकान्त त्रिपाठी, मंजेश राजभर, रवि प्रताप सिंह, अवनीश चौरसिया, धर्मेन्द्र उपाध्याय, संदीप मिश्र, जय प्रकाश शुक्ल, आलोकनाथ वर्मा, महेन्द्र सिंह, विजय प्रताप सिंह, अतुल कुमार, विशाल पटेल, राम अछैवर चौधरी, नीलम आदि शामिल रहे।