Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

वरिष्ठ चिकित्सक कांग्रेस नेता वी.एच. रिजवी के निधन पर शोक

बस्ती । वरिष्ठ चिकित्सक समाजसेवी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. वी.एच. रिजवी का 74 वर्ष की उम्र में चईयाबारी मोहल्ले में स्थित आवास पर मंगलवार की भोर में निधन हो गया। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से लोगों में शोक की लहर है। कर्बला कव्रिस्तान में उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया।
डा. वी.एच. रिजवी के इंतकाल की खबर मिलते ही लोग उनके घर पर पहुंचे और श्रद्धांसुमन अर्पित किया। कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, राम जियावन, वीरेन्द्र प्रताप नारायण पाण्डेय उर्फ बब्लू, देवेन्द्र श्रीवास्तव, मो. रफीक खां, प्रेमशंकर द्विवेदी, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू, भूमिधर गुप्ता, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, गिरजेश पाल, अतीउल्ला सिद्दीकी, सुरेन्द्र मिश्र के साथ ही अनेक नेताओं ने उनके आवास एवं कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। अंकुर वर्मा ने कहा कि वे एक कुशल चिकित्सक के साथ ही कांग्रेस के समर्पित सिपाही थे। वे अपने पीछे एक पुत्र दो पुत्रियां और पत्नी छोड़ गये हैं।