Tuesday, May 14, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

बस्ती। बस्ती में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला कार्य समिति की बैठक जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जबकि बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी थे। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि किसान मोर्चा पार्टी का मजबूत स्तंभ है किसान मोर्चा का हर एक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने का कार्य करता है। इस दौरान किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने संगठनात्मक विषय पर चर्चा की।
इसके साथ ही संगठनात्मक एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर मंडल स्तर बैठक पर करने के दिशा निर्देश देते हुए कहाँ की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा समर्पण एवं गरीब कल्याण के सफलतम 29 मई 2023 को 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने भाजपा किसान मोर्चा को 30 मई से 30 जून तक चलने वाले जनसंपर्क महाअभियान में 5 कार्यक्रमो का लक्ष्य दिया है।
जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने बैठक का वृत्त लेते हुए कहाँ 4 जून को संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन सोनहा में होने वाला है इसके साथ ही बाइक रैली और किसान चौपाल, मंडी संपर्क, एफ पी ओ संपर्क ,लाभार्थी संपर्क अभियान है। इस अभियान में जिला पदाधिकारियों की मॉनिटरिंग टीम का गठन करना है। इसके लिए प्रत्येक अभियानो में कम से कम 3 सदस्य की टीम बनानी है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नागेन्द्र बहादुर सिंह ने किया। इस दौरान उमेश तिवारी, फूल चंद्र वर्मा, संदीप पाण्डेय, वरुण पाण्डेय, आलोक पाण्डेय, अवनीश सिंह, रमेश तिवारी, प्रदीप द्विवेदी, अंकित पाण्डेय, राम मौर्या, धनञ्जय सैथवर, डब्लू उपाध्याय सुभाष सिंह, पिंटू सिंह, सुनील पाण्डेय, अरुण चौधरी, अरुण पाण्डेय, सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।