Sunday, May 5, 2024
बस्ती मण्डल

कुश मिश्र का आई.पी.एस. पद पर चयन

बस्ती। सिद्धार्थनगर जनपद के फत्तेपुर के मूल निवासी प्रेम प्रकाश मिश्र के पुत्र एवं व्यवसायी व समाजसेवी सुधाकर त्रिपाठी के भांजे कुश मिश्रा का चयन भारतीय पुलिस सेवा में आई.पी.एस. पद पर चयन हुआ है। उन्हें 182 वीं रैंक मिली है। इससे पहले कुश उ०प्र०लोक सेवा आयोग द्वारा खण्ड विकास अधिकारी पद पर चयनित हुए थे।

कुश के चयन पर इनकी माता सुनीता मिश्रा मामी , मीनू त्रिपाठी, सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार ओमप्रकाश मिश्र, कमलेश मिश्र वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालमुकुंद मिश्र, हियुवा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, योगेश शुक्ल, नीतीश शुक्ल, ओमप्रकाश तिवारी,चन्द्र प्रकाश तिवारी,प्रसून शुक्ल, संतोष पाल,भोला तिवारी, भारतेन्दु सिंह,ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।